{"_id":"6677546c2bbab398dc03bfc4","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-run-from-1st-to-31st-july-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-122946-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
प्रभारी डीएम अनिल सिंह अफसरों के साथ बैठक लेते हुए- स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। प्रभारी डीएम/सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंतर विभागीय समन्वय बैठक की। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्यवाही को लेकर अफसरों को निर्देश दिए।
प्रभारी डीएम ने कहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। 11 से 31 जुलाई के बीच दस्तक अभियान चलेगा। डीआईओएस-बीएसए को निर्देश दिए कि बच्चों को स्कूलों में लार्वा पनपने के स्रोतों की न केवल जानकारी दी जाए, बल्कि उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई जाए। सभी मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में सक्रिय किया जाए। सभी हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएं।
अभियान में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जाए। शहरी- ग्रामीण क्षेत्र में फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए। हैंडपंप के आसपास जलजमाव न हो और डेढ़ मीटर दूरी तक नाली बनवाएं। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने विभागीय कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएमओ डॉ. हरिशंकर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना, उद्यान विभाग आदि विभागों से सहयोग की अपेक्षा की।