फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commotion at the ticket window The punch- in passengers

टिकट खिड़की पर हंगामा यात्रियों में हुई हाथापाई

Wed, 10 Jun 2015 09:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Jun 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
Commotion at the ticket window The punch- in passengers
रेलवे स्टेशन पर ऑन लाइन टिकट काउंटर के संचालन में सर्वर बड़ी बाधा बन गया है। पिछले कई दिनों से यहां यात्रियों को टिकट के लिए दिक्कतों का सामना कर रहा है। रेलयात्री पखवाड़ा बीतने के एक दिन बाद ही व्यवस्था ऐसी बिगड़ी कि दिनभर यात्रियों को टिकट के लिए मारामारी करनी पड़ी। बुधवार को एक ही काउंटर चलने की वजह से टिकट के लिए यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई हुई और खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 10 बजे के बाद सर्वर डॉउन होने के कारण एक के बाद एक टिकट काउंटर बंद हो गए। चार काउंटरों में सिर्फ एक काउंटर ही बमुश्किलन चल पा रहा था। जिससे टिकट लेने के लिए सौ से अधिक यात्रियों की भीड़ जुटी थी। इससे कई बार हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले ही रेलवे के अधिकारियों ने रेलयात्री पखवाड़ा के तहत कार्यक्र म आयोजित कर यात्रियों की समस्याओं को दूर करने का वादा किया था, लेकिन पखवाड़ा बीतते ही रेलवे की टिकट व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी के लिए सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती
आए दिन रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ और बढ़ रही परेशानियों के कारण जीआरपी काफी परेशान हो गई है। एसओ चेतराम वर्मा का कहना है ट्रेन के आने के समय का टिकट खिड़की पर भीड़ के चलते करीब 30 से अधिक यात्री बेटिकट यात्रा करने को मजबूर होते हैं। ऐसे ट्रेन पकड़ते समय हादसों का खतरा बना रहता है। टिकट काउंटर की भीड़ को संभालने के  लिए कभी-कभी तो पूरे थाने के सिपाहियों को ड्यूटी पर लगाना पड़ता है। एसओ ने बताया कि बदहाल व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed