फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commissioner took a tough stand on illegally running hospitals

Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर कमिश्नर ने दिखाया कड़ा रुख

Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Commissioner took a tough stand on illegally running hospitals
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करतीं कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों में होने वाली घटनाओं को लेकर कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता से बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर तत्काल रूप से शिकंजा कसने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण में अवरोध बने रहे खंभों व ट्रांसफाॅर्मर को न हटाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर आईं कमिश्नर ने कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में विकास कार्यों और योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह से बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई सहायता की जानकारी ली। उन्होंने नगर निकायों को नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति जानी। साथ ही निर्देश दिए कि बिजली बिल काउंटर और तहसीलों में स्टैंडिंग काउंटर स्थापित किए जाएं ताकि आमजन को योजना की जानकारी मिल सके। साथ ही कार्मिकों और सरकारी कॉलोनियों को रूफटॉप सोलर पैनल से संतृप्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विकास योजना की समीक्षा में आयुक्त ने हाईटेक नर्सरी और मशरूम इकाई की स्थापना की प्रगति जानी। लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर क्रय का टेंडर शीघ्र कराया जाए। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों को सील कर नियमानुसार ध्वस्त किया जाए। डीबीटी के तहत छूटे बच्चों को लाभान्वित करने के प्रयास बीएसए से पूछे।
डीआईओएस को निर्देश दिए कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माण व मरम्मत कार्यों की समीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में प्रबंधकों की बैठक कराई जाए। मनरेगा के तहत तालाबों की सिल्ट निकालकर उन्हें मत्स्य पालन योग्य बनाने और नदी के 28 खंडों का ऑप्शन करने के निर्देश दिए गए।
संभव अभियान में आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग को ई-कवच पर फीडिंग, फॉलोअप और दवा वितरण पर फोकस करने को कहा। साथ ही अस्पतालों की चेकिंग और पंजीकरण वेरीफाई करने के निर्देश दिए। एनआरसी व मिनी एनआरसी की क्रियाशीलता पूछी। पीडब्लूडी से पिछले वर्ष सड़क चौड़ीकरण व सुढ़णीकरण कार्यों की प्रगति पूछी और धर्मार्थ सड़क मार्ग, सड़क चौड़ीकरण और सुढ़णीकरण कार्यों की कार्ययोजना जानी।

बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त केके सिंह, विभिन्न विभागों के मंडलीय अफसर, डीएफओ संजय विश्वाल, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, अनिल कुमार रस्तोगी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
----------------------
विद्युत विभाग को लगाई फटकार
कमिश्नर ने सड़क चौड़ीकरण कार्यों में बाधा बन रहे विद्युत पोल और ट्रांसफाॅर्मरों की शिफ्टिंग में हो रहे विलंब पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत महकमे के अफसरों को चेताया कि यथाशीघ्र शिफ्टिंग कराई जाए, अन्यथा जिला प्रशासन हीलाहवाली करने वालों की रिपोर्ट सीधे उन्हें भेजी जाए।

----------------------
सीएम आवास में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता : आयुक्त
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की फसलें पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमित कराई जाएं। पीएम आवास सर्वे-2 में सेल्फ सर्वे और चेकर्स की प्रगति जानी और कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed