फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Colourful stripes and flags in the fields became a topic of discussion

Lakhimpur Kheri News: खेतों में लगी रंगीन पट्टी एवं झंडी बनीं चर्चा का विषय

Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Colourful stripes and flags in the fields became a topic of discussion
किसान के खेत में लगी लाल रंग की पट्टी। संवाद - फोटो : आयोजक
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेहडा मुल्तान, ऊंचा गांव, गोविंदापुर निवासी कई किसानों के खेतों में बगैर कोई सूचना दिए लाल रंग की झंडिया लगा दी गई हैं। इसके अलावा पत्थरों पर भी लाल रंग लगाया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बेहड़ा मुल्तान इलाके के विक्रम वर्मा, अवनीश वर्मा, डोरेलाल, सुभाष वर्मा और प्रमोद वर्मा आदि किसानों के नहर पटरी से सटे खेतों में एक लाइन से पिलर में नंबरिंग करके प्रिंट की गईं बांस की पट्टियां और लाल रंग की झंडी लगाकर गोल और तिकोना आकर बनाया गया है।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि यह किसी प्रकार का सर्वे हो सकता है। इसकी वास्तविकता क्या है, कोई बताने को तैयार नहीं है। खेतों में गन्ने की फसल खड़ी हुई है। कोई भी विभाग इसकी जानकारी नहीं दे रहा है। इस संबंध में एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है वे पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed