फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Collided with police bike, three arrested

Lakhimpur Kheri News: पुलिस की बाइक में मारी टक्कर, तीन गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Collided with police bike, three arrested
पलियाकलां। पुलिस की गश्ती बाइक में टक्कर मारने के बाद कार सवार युवकों ने रविवार देर रात पुलिसकर्मियों से अभद्रता, गाली-गलौज व हाथापाई की। आनन-फानन थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी गई। तीनों आरोपियों का पुलिस ने सोमवार को चालान भी किया है।
विज्ञापन


कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती देर रात संपूर्णानगर रोड पर दो पुलिसकर्मी बाइक से गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी जब पुलिसकर्मी कार सवारों के पास पहुंचे तो उक्त कार चालक व उसके दो साथी पुलिस से ही अभद्रता करने लगे। हाथापाई और धक्कामुक्की होने लगी। मामले की सूचना दोनों पुलिसकर्मियों ने कोतवाली में दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम हरपाल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी कोठिया गोंदिया थाना हजारा, जसकरन सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह व सिमरनजोत सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी गंगाबेहड़ थाना मझगईं का होना बताया। तीनों को पकड़कर कोतवाली लाया गया और यहां कार को सीज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों का चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed