फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cold wind entering through broken glass, passengers shivering while travelling.

Lakhimpur Kheri News: टूटे शीशों से घुसती सर्द हवा, सफर में ठिठुर रहे यात्री

Wed, 29 Nov 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cold wind entering through broken glass, passengers shivering while travelling.
गोला डिपो की शाहजहांपुर रूट की बस में पीछे की सीट के पास खिड़की का गायब एक शीशा               
लखीमपुर खीरी। गोला डिपो की बसें खस्ताहाल हैं, वहीं बिना शीशों की खिड़कियां भी सर्दी में यात्रियों की कंपकंपी छुटा रहीं हैं। वहीं लखीमपुर डिपो की कुछ बसों की भी हालत ठीक नहीं है। बावजूद इसके बेहतर सुविधा का दावा करने वाले परिवहन निगम के अधिकारी सर्दी के मौसम में बसों के शीशे और उनकी रबर तक दुरुस्त नहीं करा पाएं है।
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन के समय भी सर्द हवा लोगों को कंपाने लगी है। ऐसे में गोला और लखीमपुर डिपो की रोडवेज की खस्ताहाल बसों से सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। बसों के टूटे शीशों से घुसने वाली सर्द हवा से यात्री ठिठुरते हुए यात्रा पूरी कर रहे हैं। भले ही किसी बस की एक खिड़की का शीशा टूटा हो, लेकिन परेशान सभी यात्री होते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे एलआरपी चौराहे पर खड़ी गोला डिपो की मोहम्मदी-शाहजहांपुर रूट पर संचालित बस में पीछे की सीट के पास वाली खिड़की का एक शीशा ही गायब था। इसी खिड़की के पास एक बालक बैठा था। साथ में मौजूद परिजन ने बताया कि वह गोला जा रहे हैं। बस में जगह नहीं है तो यहीं बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक में शीशा टूटा, दूसरी खिड़की का कांच गायब
गोला डिपो की ही एक अन्य बस में खिड़की की शीशा आधा टूटा हुआ था। यहां पर बैठे यात्री ने बाकी शीशा तो बंद कर रखा था, लेकिन टूटे कांच से हवा आ रही थी। चालक सीट के पास वाली खिड़की का एक शीशा गायब था। यह बस भी मोहम्मदी रूट पर संचालित होती है। एलआरपी चौराहे पर खड़ी लखीमपुर डिपो की ऐरा रूट की बस में एक खिड़की का कांच गायब था। एक अन्य बस में चालक सीट की खिड़की का एक शीशा गायब था।

सभी बसों की खिड़कियों में शीशे दुरुस्त करा दिए गए हैं। चालक-परिचालक को भी निर्देश दिए गए हैं। पता कराएंगे कि किस बस में खिड़की का कांच टूटा है और रबर खराब है। उसे भी सही कराया जाएगा।
- मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम लखीमपुर खीरी

बसों की जांच कर ही उन्हें संचालित किया जा रहा है। शीशे लगवा दिए गए हैं। हो सकता है अनुबंधित बस की खिड़की का कांच टूटा हो। जांच कराएंगे। बस तभी बाहर जाएगी, जब शीशा लग जाएगा।

- महेश चंद्र कमल, एआरएम गोला

गोला डिपो की शाहजहांपुर रूट की बस में पीछे की सीट के पास खिड़की का गायब एक शीशा               

गोला डिपो की शाहजहांपुर रूट की बस में पीछे की सीट के पास खिड़की का गायब एक शीशा               

गोला डिपो की शाहजहांपुर रूट की बस में पीछे की सीट के पास खिड़की का गायब एक शीशा               

गोला डिपो की शाहजहांपुर रूट की बस में पीछे की सीट के पास खिड़की का गायब एक शीशा               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed