फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cold wave disrupts life in Lakhimpur

शीत लहर और बर्फीली हवाओं ने ढाया कहर

Fri, 05 Jan 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Cold wave disrupts life in Lakhimpur
शीतलहर से ठहरा जनजीवन
तराई में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट लगातार जारी है। भीषण शीतलहर से आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। ठंड के कारण लोगों की कार्यक्षमता तो प्रभावित हुई ही है, लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। लोगों की मार्निंग वॉक थम गई है। सुबह देर से उठना और जल्दी बिस्तर में घुस जाना लोगों की मजबूरी बन गया है। सरकारी कामकाज, उद्योग और व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। बाजारों में सन्नाटा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान लगभग गुरुवार के तापमान के बराबर है। शुक्रवार को भी बर्फीली हवाओं का कहर जारी रहा। इससे गलन लगातार बढ़ रही है। गिरते तापमान से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव या हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। बीमारों और बुजुर्गों का पूरा दिन रजाइयों में दुबके हुए कट रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर बादल जैसी धुंध छाई रहने से पांचवें दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। हालांकि शुक्रवार को कोहरा नहीं रहा। सूरज न निकलने और दिन भर सर्द हवाओं के चलने से दिन पर दिन शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। अचानक ठंड बढ़ जाने से लोग सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट चिकित्सकों की क्लीनिक भी मरीजों से भरी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सर्दी फील्ड वर्क करने वाले कर्मचारियों, दैनिक मजदूरों, पल्लेदारों, रिक्शा चालकों, यात्रियों पर काफी भारी पड़ रही है। शहर में नगर पालिका प्रशासन और ग्रामीण इलाकों में तहसील प्रशासन ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है। लखीमपुर और गोला में नगर पालिकाओं ने रैन बसेरा भी बनाए हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed