फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CO Mohammadi decommissioned, given the influx of seven inspectors

सीओ मोहम्मदी कार्यमुक्त, सात इंस्पेक्टरों ने कराई आमद 

Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
CO Mohammadi decommissioned, given the influx of seven inspectors
police - फोटो : amar ujala
कोतवाली बने थानों पर तैनात एसओ में खलबली
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार यादव को एसपी ने सुल्तानपुर जिले के लिए कार्यमुक्त कर दिया। उधर गैर जिलों से स्थानांतरित हुए सात इंस्पेक्टरों ने पुलिस लाइंस में अपनी आमद दर्ज कराई है। इससे अब कोतवाली बने थानों पर इंस्पेक्टरों के तैनात होने का रास्ता साफ हो गया है। जिससे इन थानों पर एसओ पद पर तैनात सब इंस्पेक्टरों में खलबली मच गई है। 

शासन ने तीन दिन पूर्व सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार यादव का स्थानांतरण जिला सुल्तानपुर कर दिया था, जबकि सुल्तानपुर से सीओ जितेंद्र गिरि को लखीमपुर भेजा गया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मंगलवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उधर चुनाव आयोग ने तीन साल से अधिक समय से जिले में जमे दरोगाओं और इंस्पेक्टरों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिस पर थाना पसगवां के इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव को रायबरेली, मोहम्मदी इंस्पेक्टर सीबी सिंह को सीतापुर, संपूर्णानगर इंस्पेक्टर केपी सिंह और गौरीफंटा इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा को लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया। इन सभी को एसपी अखिलेश चौरसिया ने कार्यमुक्त कर दिया है। बाहरी जिलों से इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार झा, दीपक शुक्ला, अजय कुमार, बब्बूलाल मिश्रा, अजीत सिंह और ऋषिकेश यादव ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा ली है। चुनाव आयोग के आदेश पर थानों से कोतवाली बने फूलबेहड़, पलिया, निघासन और कोतवाली तिकुनियां में सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। ऐसे में अब इनका हटना तय हो गया है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बुधवार देर रात जिले में कई थानों में बड़ा फेरबदल करने के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed