फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clouds remained throughout the day, the farmers were scared and now the Meteorological Department has issued a yellow alert

Lakhimpur Kheri News: दिन भर छाए रहे बादल, सहमे किसान और अब मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, the farmers were scared and now the Meteorological Department has issued a yellow alert
गोला क्षेत्र में कटी पड़ी लाही की फसल
लखीमपुर खीरी। जिले भर में शनिवार को भी सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। मोहम्मदी समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन

बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। कई खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है। वहीं गेहूं की फसल पकने को तैयार खड़ी है, जिसे ओलावृष्टि होने पर भारी नुकसान हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सिसय रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक मनीष कुमार के मुताबिक रविवार को बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद भी 21 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सरसों, गेहूं को नुकसान होने की आशंका
मोहम्मदी। क्षेत्र में शनिवार की सुबह से हल्की बारिश शुरू हुई, जो काफी देर तक जारी रही। इससे सरसों, गेहूं, आलू की फसल को नुकसान होने का आशंका जताई जा रही है। किसानों को ओलावृष्टि का डर सताने लगा। बेहजम में सरसों की कटाई की जा रही है। जिसकी मड़ाई के लिए किसान रात दिन लगा हुआ है। बादल और बूंदाबांदी होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसान भोलू पांडेय ने बताया कि आठ बीघा सरसों की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन कटाई के लिए कोई लेबर नहीं मिल रहें हैं और कल मौसम खराब होने पर कंबाइन मशीन ढूंढने पर नहीं मिली, जिससे फसल बर्बाद होने की संभावना बनी हुई है। संवाद

गोला क्षेत्र में कटी पड़ी लाही की फसल

गोला क्षेत्र में कटी पड़ी लाही की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed