फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Close to breaking the chain of corona infection in Kheri

खीरी में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने के करीब

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Close to breaking the chain of corona infection in Kheri
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने के कगार पर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कई दिनों से एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। वहीं सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी लगातार घट रही है। अब जिले में आठ सक्रिय मरीज ही बचे हैं। हालांकि तीसरी लहर के खतरे को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल-मई में संक्रमितों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई थी। रोज ही औसतन 500 नए संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन जुलाई से संक्रमितों के नए केस मिलने की संख्या कम हुई। एक जुलाई को दो संक्रमित मिले थे। करीब एक सप्ताह तक तीन से चार नए केस मिलने का सिलसिला जारी रहा। 10 जुलाई को एक भी केस नहीं मिला था। इसके बाद से कभी-कभार एक केस मिला। 23 जुलाई को एक संक्रमित मिला, इसके बाद 24 और 25 जुलाई को एक भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया के मुताबिक, रविवार को लैब से कुल 509 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जो सभी निगेटिव हैं। वर्तमान में आठ सक्रिय मरीज बचे हैं, जिनका इलाज जारी है। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन टूटने के करीब है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी पूरी तौर से टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर लोगों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed