फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cleanliness drive launched

Lakhimpur Kheri News: स्वच्छता का महाअभियान शुरू

Mon, 08 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched
लखीमपुर खीरी। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, पलियाकला, मोहम्मदी तथा नगर पंचायत खीरी टाउन, ओयल, मैलानी, बरवर, निघासन, भीरा और धौरहरा समेत सभी निकायों में सफाई के काम हुए।
विज्ञापन

अभियान के तहत सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों की पहचान कर वहां विशेष सफाई कराई गई और प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण कराया गया। डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा सेनेटरी वेस्ट को पृथक डस्टबिन में एकत्र कर निर्धारित वाहनों को देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जूट बैग भी वितरित किए गए। ओडीओपी ट्राइबल क्राफ्ट योजना के तहत जनजातीय महिलाओं को टूलकिट वितरित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं ने कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed