फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cleaning staff opened the front against Deepiaro

डीपीआरओ के खिलाफ सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा

Wed, 17 Feb 2016 06:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 17 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff opened the front against Deepiaro
 उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने बुधवार को विकास भवन में डीपीआरओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सफाई कर्मियों ने सात बिंदुओं पर पंचायतीराज विभाग को घेरते हुए झाड़ू लेकर धरना प्रदर्शन किया। डीपीआरओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कई अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे और उनकी मांग का समर्थन किया। वहीं डीपीआरओ ने धरना शांत कराने के लिए सफाई कर्मियों के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन वार्ता करने कोई नहीं पहुंचा। जिसके बाद नाराज डीपीआरओ ने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर सफाई कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर से सफाई कर्मी बुधवार की सुबह 10 बजे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में हाथों में झाड़ू लेकर विकास भवन पहुंचे। यहां सफाई कर्मियों ने धरना दिया और पंचायतीराज विभाग द्वारा उनके विभागीय कार्यों में रोड़ा अटकाने पर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने कहा कि उनकी मांग पत्र में से एक भी मांग न मानने पर यह धरना-प्रदर्शन किया गया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी सफाई कर्मियों को सिर्फ सफाई कर्मी ही समझते हैं, उनकी दिक्कतों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। धरना-प्रदर्शन तीन से चार घंटे तक चला।
इस दौरान डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वे डीपीआरओ से वार्ता के लिए नहीं पहुंचे। सफाईकर्मी इस बात पर अड़े थे कि अधिकारी उनसे वार्ता करने के लिए धरनास्थल पर ही आएं। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद कई घंटे बाद डीपीआरओ आफिस से आए और उनसे मांग पत्र लिया। वहीं डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कर्मियों ने बिना अनुमति तैनाती स्थल से विकास भवन आकर धरना-प्रदर्शन किया है, जो गलत है।

इसलिए सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवराम तिवारी, मंत्री सोबारन लाल बाजपेई, संरक्षक सुखराज सिंह, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद समेत कई संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। धरने में विनोद मौर्या, अयूब हसन, अनंतराम, सरजूदास, अमरजीत, मुंशी लाल, नीरज यादव, राजू, जगदीश प्रसाद समेत तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
यह हैं मांगे
-सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण किया जाए
-कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाए
-लोन की फाइलों पर बिना पैसा लिए हस्ताक्षर किए जाएं
-विकास भवन, विकास खंडों पर बाबू का कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को गांवों में तैनात किया जाए।
-सफाई कर्मियों का स्थानांतरण बिना पैसे लिए निजी अनुरोध पर किया जाए।
-सफाई उपकरणों की धनराशि सीधे कर्मचारियों के खाते में भेजा जाए।
-सफाई कर्मियों की ड्यूटी का निर्धारित शासनादेश विकास खंड स्तर पर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed