फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Class IV of the personnel performance

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2016 11:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Class IV of the personnel performance
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर  कर्मचारियों ने विलोबी मैदान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश चंद्र जायसवाल ने की। धरना प्रदर्शन में सभी विभागों के कर्मचारी अपने-अपने बैनरों के साथ समूह के रूप में शामिल हुए। कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की कि समूह घ की भर्ती पर रोक हटाई जाए। एसीपी के अंतर्गत ग्रेड पे पहली 1900, दूसरी 2800 और तीसरी 4200 की जाए। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने के साथ सभी परिणामी लाभ दिए जाएं। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने के अलावा पे रोल की व्यवस्था समाप्त की जाए, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी, रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए संरक्षक सुखराज सिंह और भगवान बख्श सिंह ने नई पेंशन नीति समाप्त करने की मांग उठाई। सभा को राजेश कुमार शुक्ला, रतन लाल श्रीवास्तव, राज सरन सिंह, ओम प्रकाश, कृष्ण मोहन तिवारी, बनारसी दास, सत्यदेव, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार वर्मा, सतीश वर्मा, केदारनाथ यादव, कीर्ति यादव, आशाराम, पलकधारी, छविलाल, आलोक त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार और सतीश वर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष महेश चंद्र, मंत्री रामकुमार यादव ने अपील की कि सभी कर्मचारी इस प्रदेशव्यापी आंदोलन में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें। कर्मचारियों ने संकल्प किया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेता है तो 11 मार्च को जिला स्तर पर विशाल धरना और 19 अप्रैल को लखनऊ में प्रदेशव्यापी धरना रैली कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed