{"_id":"689b78eb6c8d705ee605dc19","slug":"class-11-student-dies-after-drowning-in-amrit-sarovar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-153070-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अमृत सरोवर में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अमृत सरोवर में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत
Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
अमन की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सीतापुर के बहेरवा गांव निवासी 11वीं के छात्र की राजापुर स्थित अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। वह राजापुर गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर हुई बारिश के दौरान वह अमृत सरोवर गया था, जहां पर पैर फिसलने की वजह से वह तालाब में गिर गया। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मौजूद मृतक अमन वर्मा उर्फ अनिकेत (16) के पिता दिनेश ने बताया कि उनका बेटा कई सालों से राजापुर ननिहाल में पढ़ाई करता था।
पढ़ने में होनहार होने के चलते उसे ननिहाल में रखा था। बताया कि सोमवार की दोपहर हुई जोरदार बारिश का आनंद लेने के लिए अमन अमृत सरोवर गया था। वहां काई लगी होने से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी से न निकल पाने की वजह से उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, काफी देर तक जब अमन वापस नहीं पहुंचा तो ननिहाल पक्ष के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। अमृत सरोवर पहुंचने पर वहां उसका शव उतराता दिखाई दिया। ननिहाल पक्ष के लोगों ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी।