{"_id":"68c46ab4d5aed6696600b784","slug":"class-10-team-was-victorious-in-the-cricket-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155627-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट टूर्नामेंट में कक्षा 10 की टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट टूर्नामेंट में कक्षा 10 की टीम रही विजयी
विज्ञापन
मितौली। केदार सिंह मेमोरियल इंटर काॅलेज में किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक बृजेश सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहला मैच कक्षा नौ और कक्षा दस की टीमों के मध्य खेला गया। 28 रन से कक्षा 10 की टीम ने मैच जीता।
क्रिकेट टूर्नामेंट में कक्षा 10 की टीम ने शानदार शुरुआत की, जिसमें शांतनु मिश्रा ने 34 रन की तूफानी पारी खेली। कक्षा 10 ने 104 रन का लक्ष्य रखा, जिसे कक्षा 9 की टीम हासिल नहीं कर सकी और 76 रन पर ऑलआउट हो गई।
शांतनु मिश्रा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने उन्हें पुरस्कृत किया। मैच के दौरान अभिषेक वर्मा और दुर्गेश गुप्ता ने अंपायर की भूमिका निभाई। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य भानु तिवारी, शिक्षक सचिन महेंद्रा, अंकित गुप्ता और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।