फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   clashes and stone pelting while Tazia procession in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ताजिया जुलूस में बैंड-बाजे को लेकर बवाल, जमकर हुई मारपीट... पथराव, दो लोग घायल

Mon, 07 Jul 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के कबीरपुर गांव में सोमवार को ताजिया जुलूस निकालने के दौरान ताजियेदार भिड़ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
clashes and stone pelting while Tazia procession in lakhimpur kheri
दो पक्षों में हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में सोमवार को बैंड बाजे को लेकर ताजियेदारों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे समुदाय के दो ताजियेदार घायल हो गए। मारपीट और पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना ईसानगर क्षेत्र के कबीरपुर मजरा चकदहा गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बैंड बाजा बजाने को लेकर छोटल्ली पुत्र शमशेर व वाजिद पुत्र गुजरू के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व डंडे चलने लगे। घटना में वाजिद पुत्र गुजरू को गंभीर चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष के छोटल्ली की पुत्री नूरी घायल हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलिस से पंगा: सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा, अगले दिन हाथ जोड़कर लंगड़ाते हुए थाने से निकले आरोपी; Video
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर ईसानगर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। दोनों पक्षों से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ताजिया करबला में दफन कराए गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed