फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Claims of women's safety, yet incidents of chain snatching are not stopping

Lakhimpur Kheri News: महिला सुरक्षा के दावे, फिर भी रुक नहीं रहीं चेन छीनने की घटनाएं

Wed, 11 Sep 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Claims of women's safety, yet incidents of chain snatching are not stopping
लखीमपुर खीरी। शहर सहित आस-पास के इलाकों में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर सप्ताह चेन छीनने की दो से तीन घटनाएं हो रही हैं। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर रही है, लेकिन उचक्कों को पकड़ने में नाकाम है। उचक्के सुबह टहलने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। इस समय मॉर्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं उचक्के दिनदहाड़े भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। करीब 20 दिन पहले एलआरपी पर उचक्के एक महिला की चेन छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन

घटना आस-पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी।
संकटा देवी की हाइडिल कॉलोनी में कुछ दिन पहले सुबह करीब छह बजे मंदिर दर्शन करने गई महिला के साथ भी उचक्कों ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन आज तक उचक्कों की पहचान नहीं कर सकी। हाल ही में हुई घटना में बीचोबीच बाजार में मोटर साइकिल सवार उचक्कों ने चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं का हवाला देते हुए महिला से सोने की चेन और कुंडल उतरवा लिए थे। सोमवार को भी उचक्के एक महिला के कुंडल छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed