{"_id":"698e1161f33d8cd35a0cd5b4","slug":"claim-of-smooth-travel-from-dilapidated-stands-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-168144-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बदहाल स्टैंडों से सुगम सफर का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बदहाल स्टैंडों से सुगम सफर का दावा
Thu, 12 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय का रोडवेज बस स्टेशन बदहाल स्थिति में है। परिसर इतना ऊबड़-खाबड़ हो चुका है कि बस से उतरते समय यात्रियों का पैर कहीं पड़ता है तो मुड़ जाता तो कहीं फिसल जाता है। कई बार यात्री सामान सहित गिर चुके हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। जबकि, यात्रियों के बेहतर व्यवस्था के दावे किए जाते हैं।
परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है। सबसे बड़ी बात यह है कि जहां यात्रियों के बैठने और आने जाने वाला स्थान है वहां वाहनों की भरमार है अंदर तक बाइक खड़ी रहने से लगता हैं कि रोडवेज का वेटिंग स्थान नहीं वाहन स्टैंड है।
यात्री राकेश वर्मा, दिनेश, शिवानी ने बताया कि परिसर इतना खराब है कि चलना मुश्किल है। अंदर तक बाइक और चार पहिया वाहन तक खड़े रहते हैं। बस स्टेशन का भवन भी जर्जर हो चुका है। छत के पंखे तक गिर चुके हैं और कर्मचारी कई बार चोटिल होते-होते बचे हैं। पेयजल के लिए लगे वाटर कूलर के आसपास गंदगी फैली रहती है। बाहर फैला अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बना हुआ है। बस चालकों का कहना है कि बसों को अंदर घुमाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पुराने भवन को गिराकर पूरे परिसर का नया निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव पास हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। यात्रियों को अब नए बस स्टेशन के निर्माण का इंतजार है।