{"_id":"5f63af948ebc3e8be64d3561","slug":"civil-court-off-on-3rd-day-lakhimpur-news-bly4201890122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के लिए बंद हुआ सिविल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के लिए बंद हुआ सिविल कोर्ट
विज्ञापन
civil court off on 3rd day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट में कर्मचारियों के संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को हुए कोरोना जांच में भी सिविल कोर्ट स्टाफ के कई लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिला जज ने शुक्रवार और शनिवार के लिए जिला मुख्यालय स्थिति अदालतें भी बंद करने का आदेश दिया है।
कोरोना संक्रमण को लेकर जिला मुख्यालय की सिविल कोर्ट भी प्रभावित हुई है। मोहम्मदी स्थित आउट लाइन कोर्ट पहले से बंद चल रही थी। मंगलवार और बुधवार को अदालत बंद रहने के बाद गुरूवार को खुली थी, लेकिन गुरूवार को कर्मचारियों का कोरोना चेकअप कराया गया तो उसमें भी कई कर्मचारी संक्रमित पाए गए। जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने हाईकोर्ट को सूचित करते हुए 48 घंटे के लिए जिला मुख्यालय स्थित अदालतें भी बंद रखने का आदेश दिया है। एडीजे शाम कुमार ने बताया कि बहुत ही आवश्यक और अति जरूरी मसले वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सुने जायेंगे।
अपर जिला जज ने की सुनवाई
सिविल कोर्ट परिसर में कोरोना संक्रमण की चपेट में कई न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के आ जाने से सुनवाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। गुरूवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन और सिविल जज सीनियर डिवीजन, सीजेएम, एसीजेएम सहित अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालतों में पीठासीन अधिकारी अवकाश पर होने के कारण नए दावों की सुनवाई के लिए समस्या उत्पन्न हो गई। तब जिला जज शिवशंकर प्रसाद के आदेश पर देवेंद्र सिंह एडीजे एफटीसी न्यू ने निचली अदालतों के मुकदमों की सुनवाई प्रभारी अधिकारी के रूप में की है।