फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

आठ ग्राम पंचायतों ने बिना गेटवे किया भुगतान

Sun, 02 Oct 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:53 AM IST
सार

ग्राम पंचायतों में भुगतान के लिए गेटवे व्यवस्था लागू होने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों के सचिव गेटवे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि दूसरे माध्यमों से बिल-बाउचर का भुगतान कर रहे हैं। पंचायती राज निदेशक अनुज कुमार झा ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिना गेटवे के भुगतान करने वाली आठों ग्राम पंचायतों से स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित ग्राम पंचायतों को तीन दिन में नोटिस का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में भुगतान के लिए गेटवे व्यवस्था लागू होने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों के सचिव गेटवे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि दूसरे माध्यमों से बिल-बाउचर का भुगतान कर रहे हैं। 30 सितंबर को आठ ग्राम पंचायतों ने बिना गेटवे के करीब नौ लाख रुपये का भुगतान किया है। पंचायती राज निदेशक अनुज कुमार झा ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिना गेटवे के भुगतान करने वाली आठों ग्राम पंचायतों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी छह ग्राम पंचायतों ने बिना गेटवे के लाखों रुपये का भुगतान किया था। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने संबंधित पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी किसी न किसी ग्राम पंचायत द्वारा नियमों का उल्लघंन करते हुए बिना गेटवे के भुगतान किया जा रहा है। इसी तरह 30 सितंबर 2022 को बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीरा व मलूकापुर, बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशुनपुर, नगरा, प्रतापपुर, लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैदापुर करनपुर, पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मछेछा और गौनिया आलम के सचिवों द्वारा कुल 44 बाउचर के माध्यम से नौ लाख रुपये का भुगतान विभिन्न फर्मों को किया गया है।
विज्ञापन

इसमें बिजुआ की ग्राम पंचायत मलूकापुर ने दूूसरी बार बिना गेटवे के भुगतान किया, जबकि तीन दिन पहले भी बिना गेटवे के भुगतान करने के आरोप में डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया था। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि शनिवार को आठ ग्राम पंचायतों के द्वारा बिना गेटवे के भुगतान किया गया है। इस संबंध में निदेशक पंचायती राज ने नोटिस जारी किया है। संबंधित ग्राम पंचायतों को तीन दिन में नोटिस का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed