{"_id":"612fd34b8ebc3e075904586f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4582328152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की आठ मामलों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की आठ मामलों की सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व दहेज संबंधी आठ मामलों की सुनवाई की। उन्होंन हर संभव मदद मुहैया कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया।
उन्होंने सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उत्पीड़न संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित निदान पाने के लिए संबंधित महिला एवं बालिका राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर 6306511708 व आयोग के ईमेल पर प्रार्थना पत्र भेज सकती है। यहां जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने उनका स्वागत किया।
इससे पहले उन्होंने जिला कारागार की महिला बंदी बैैैरक पहुंचकर वहां निरुद्ध महिलाओं से मुलाकात की। मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की।
--
साइबर क्राइम से बचने के लिए सचेत रहें
लखीमपुर खीरी। जीजीआईसी में महिला जागरूकता व चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सदस्य ने कहा कि महिलाओं/बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए सचेत व सजग रहना चाहिए। काफी ऐसे प्रकरण आते हैं कि एडिटिंग एप द्वारा महिलाओं-बालिकाओं के फोटो एडिट करके आपत्तिजनक बनाकर उन्हें पोस्ट कर दिया जाता है। इससे महिलाओं-बालिकाओं की छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि अपने फोटो अपरिचित लोगों से कतई शेयर न करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ शालिनी दुबे ने पुष्पगुच्छ देकर सदस्य का स्वागत किया। डीपीओ संजय निगम ने महिला परक कल्याणकारी योजनाओं सहित आयोग का व्हाट्सएप नंबर के संबंध में जानकारी दी। महिला थाने की थानाध्यक्ष ने पुलिस हेल्पलाइन व पुलिस के कार्य के बारे में बताया। महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की संचालिका रश्मि चतुर्वेदी एवं काउंसलर विजेता गुप्ता ने वन स्टॉप सेंटर के संबंध में जानकारी दी। संवाद