फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

डीएम ने कहा- लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें

Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
डीएम ने किया तहसील धौरहरा का औचक निरीक्षण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बृहस्पतिवार दोपहर तहसील धौरहरा का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम रेनू और तहसीलदार संतोष शुक्ला से तहसील से संबंधित जरूरी जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किया कि वह आगंतुक जनता को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

डीएम ने मतदाता पंजीकरण केंद्र, भूलेख अभिलेखागार सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया ।भूलेख अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांतरण बही देखी। डीएम के पूछने पर राजस्व निरीक्षक राजकुमार कश्यप ने बताया कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुल 210 गांव हैं। जिसमें 90 गांव फिरोजाबाद परगने में और 120 गांव धौराहरा परगने में शामिल है। उन्होंने बक्से में बंद अभिलेखों की जानकारी मांगी। जिसपर राजस्व निरीक्षक ने बताया कि 2007 की सील्ड खतौनी इसमें अनुरक्षित की गईं हैं। डीएम ने दफ्तर में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने, राजस्व वसूली बढ़ाने, मुकदमों का निस्तारण निश्चित अवधि में किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के रजिस्टर का निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक मिली। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

------
डीएम ने की अधिकारियों संग बैठक
निरीक्षण से पहले डीएम ने तहसील में एसडीएम रेनू, तहसीलदार संतोष शुक्ला, बीडीओ धौरहरा नीरज, बीडीओ ईसानगर अरुण सिंह, बीडीओ रमियाबेहड़ आलोक कुमार वर्मा के साथ बैठक कर कहा कि बाढ़ व कटान प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता मुहैया कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परिवारों को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें भूमि उपलब्ध कराते हुए आवास मुहैया कराए जाने की कार्य योजना तैयार करें । उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से समन्वय रखकर जरूरी मदद मुहैया कराएं । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed