फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बुजुर्ग किसान बेमियादी अनशन पर बैठा, हरकत में आए अधिकारी

Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गोला गोकर्णनाथ। अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान बुजुर्ग के सकूेथू गांव में आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी पर हरकत में आए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसान का अनशन समाप्त करवाया और सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील के हैदराबाद थाना क्षेत्र के सकेथू गांव निवासी किसान पुत्तूलाल अवस्थी दो वर्ष पहले हुई चकबंदी में चक कम करने, नक्शा छोटा करने, चक मार्ग न देने की समस्या के निस्तारण के लिए चकबंदी अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए थे। शुक्रवार को चकबंदी विभाग से आजिज आकर पुत्तूलाल अवस्थी कोड़री जमालपुर स्थित अपने खेत में आमरण अनशन पर बैठ गए, जिसकी सूचना पाकर शनिवार को चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, संजय अवस्थी, सहायक चकबंदी अधिकारी उमेश चंद्र पांडे आदि ने मौके पर पहुंचकर किसान पुत्तू लाल अवस्थी से उनकी समस्याएं सुनीं और नींबू पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। अधिकारियों ने अभिलेख और मौका निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर समस्या निस्तारण कर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंजनी दीक्षित, अशर्फीलाल, तोताराम, शारदा प्रसाद, सुनील कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed