{"_id":"5fda4a9c8ebc3e435714104d","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly430433341","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना दिए बगैर अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना दिए बगैर अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
लखीमपुर में विकास भवन का निरीक्षण करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीडीओ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में कार्रवाई की आशंका को लेकर दिनभर खलबली मची रही। इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई और व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। वहीं सूचना दिए बगैर गायब कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने सीडीओ के साथ विकास भवन में स्थापित जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता समेत विभिन्न कार्यालयों का सघन निरीक्षण कर पंजिकाओं एवं पत्रावलियों की जांच की। विकास भवन की बेहतर साफ-सफाई मिलने व व्यवस्थित संचालन पर सीडीओ अरविंद सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीडीओ के नेतृत्व में विकास भवन को कॉरपोरेट ऑफिस के रूप में विकसित किया गया है। डीएम ने एआर कोऑपरेटिव कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सहकारी समितियों परिसंपत्ति रजिस्टर देखा। इस रजिस्टर में सहकारी समितियों के खसरा/खतौनी, व्यवसाय, भवन के फोटोग्राफ्स, भवन का क्षेत्रफल, लोकेशन सहित अद्यतन स्थिति अंकित मिलने पर उन्होंने एआर कोऑपरेटिव रत्नाकर सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अन्य अधिकारियों को भी इससे प्रेरणा लेते हुए अपने विभागीय संपत्तियों का इसी प्रकार से अद्यतन विवरण अपडेट रखना चाहिए। उपस्थित पंजिका के निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्ष से अनुपस्थित कर्मचारियों का कारण जाना और बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, सीएमएस, डीडीओ, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित तहसीलों के एसडीएम को निरीक्षण अधिकारी नामित किया गया था। संवाद