{"_id":"5fce7bba8ebc3ecf5d7895db","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4294426167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल के बढ़ रहे दाम, अब महंगाई के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल के बढ़ रहे दाम, अब महंगाई के लिए रहें तैयार
विज्ञापन
लखीमपुर में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाती युवती। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं। एक से सात दिसंबर तक पेट्रोल मूल्य में 1.04 रुपये और डीजल मूल्य में 1.45 रुपये की ब़ढ़ोतरी हुई है। जिससे किसान से लेकर व्यापारी और युवाओं से लेकर आम नागरिक तक हर कोई परेशान है। सोमवार को पेट्रोल 84.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.84 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिला।
डीजल में होती मूल्य वृद्घि का असर आम आदमी पर पड़ने लगा है, क्योंकि ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में बढ़ोत्तरी करनी शुरू कर दी। इससे महंगाई बढ़ेगी। वहीं खेती को लेकर किसान भी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खाद एवं कीटनाशक के बाद डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि से खेती किसानी का काम मंहगा हो जाएगा। जुताई से लेकर सिंचाई तक महंगी होगी। फसल का वाजिब मूल्य न मिलने से मुनाफा कम होगा, जिससे किसान प्रभावित होगा। उधर, युवाओं को चिंता है कि आज के दौर में बिना बाइक के काम धंधा संभव नहीं है। मगर, जब पेट्रोल के दाम इसी तरह बढ़ेंगे तो काम काज प्रभावित होगा। सरकार को चाहिए कि पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्घि पर अंकुश लगाए।
.
तारीख- पेट्रोल(सादा)-डीजल
एक दिसंबर-83.08-73.39
दो दिसंबर- 83.18-73.61
तीन दिसंबर-83.33-74.00
चार दिसंबर-83.47-74.03
पांच दिसंबर-83.68-74.28
छह दिसंबर-83.89-74.57
सात दिसंबर-84.12-74.84
-
एक दिसंबर से रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 30 नवंबर को सादा पेट्रोल के दाम 83 रुपये आठ पैसे और डीजल के दाम 73 रुपये 39 पैसे थे। जो सात दिसंबर को बढ़कर 84 रुपये 12 पैसे और 74 रुपये 84 पैसे हो गए।
विज्ञापन
-अनिल अग्रवाल, मैनेजर लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन
-
डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है, जिससे दवाएं मंगाना महंगा हो गया है। इससे आने वाले दिनों में दवाएं महंगी होने की आशंका है। इसका असर आम आदमी पर पड़ेगा।
-शरद मेहरोत्रा, दवा व्यापारी
-
पेट्रोल में एक तरह से आग ही लगी है। बाइक के बिना काम संभव नहीं है। पेट्रोल की महंगाई का असर जेब पर पड़ने लगा है। यदि ऐसे की दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेगी।
-अनुज शुक्ला, निवासी प्यारेपुर
-
डीजल के बढ़ते दाम का असर माल भाड़े पर पकड़ने लगा है। डीजल महंगा होने से 10 प्रतिशत भाड़ा बढ़ा है। पहले जहां लखनऊ तक 50 से 55 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा लगता था। वह अब डीजल महंगा होने से 60 से 65 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
-राजू राना ट्रांसपोर्टर
-
पेट्रोल के दाम दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। इससे घर का बजट गड़बड़ाने लगा है। यदि इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो आम आदमी का बाइक चलाना मुश्किल हो जाएगा। जबकि आज के दौर में काम काज के लिए बाइक आवश्यक है।
- सुरेंद्र कश्यप ,हेल्प डेस्क मैनेजर जिला अस्पताल
-
डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का असर खेती किसानी पर पड़ रहा है। जुताई से लेकर सिंचाई तक महंगी हो गई है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत हम छोटे किसानों को हो रही है। फसल का सही मूल्य न मिलने से नुकसान ही होगा।
-पंकज कुमार ,किसान नौव्वाखेड़ा
-
डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ रही है। ट्रैक्टर की जुताई से लेकर ट्यूबवेल से सिंचाई महंगी होना तय है। उर्वरक, कीटनाशक एवं खाद आदि के दाम के बाद डीजल का मूल्य बढ़ने से किसानों के हिस्से में सिर्फ दिक्कतें ही आएंगी।
-रविंद्र कुमार, किसान नौव्वाखेड़ा