फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

नौ हजार परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे

Tue, 08 Dec 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर कलक्ट्रेट सभागार में निगरानी समिति की बैठक में विचार रखते सांसद अजय मिश्र। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष/सांसद अजय मिश्रा टेनी ने सोमवार को केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और योजनाओं का लाभ सभी गांवों के पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एक्सईएन प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में अब तक दो लाख एक हजार विद्युत कनेक्शन किए गए हैं। अब नौ हजार नए बिजली कनेक्शन किए जाने का लक्ष्य शासन से मिला है, जिस पर कार्य जारी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह ने मनरेगा के तहत गोमती नदी को पुर्नजीवित करने के प्रयास पर पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने ऑपरेशन चतुर्भुज सहित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 14 पैरामीटर पर जिले में किए गए बेहतर प्रदर्शन की जानकारी दी। लिलौटी नाथ मंदिर स्थित उल्ल नदी को भी पुर्नजीवित करने पर चर्चा हुई। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिले में 2.58 प्रतिशत नए कोरोना संक्रमितों के मिलने एवं 95.71 प्रतिशत रिकवरी रेट है। जिले में 400 सर्विलांस टीमें एवं 37 रैपिड रिस्पांस टीम में फील्ड में क्रियाशील हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि जिले में स्वेटर का वितरण करा दिया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में दो चरणों में 1950 नए शिक्षक मिले हैं, जिससे प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हुई है। डीडी कृषि योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि 5.84 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि एक लाख नौ हजार 517 को वृद्धावस्था पेंशन, 92 हजार 617 को निराश्रित महिला पेंशन एवं 20 हजार 349 को दिव्यांग पेंशन दी जा रही हैै। बैठक का संचालन करते हुए परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाओं की कार्य प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन से ही योजनाओं में जनपद में बेहतर परफॉर्मेंस दिया है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, पॉवर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंघल, अधिशाषी अभियंता नरेंद्र कुमार यादव, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र मौजूद रहे, लेकिन आठ विधायकों में से एक भी विधायक बैठक में उपस्थित नहीं रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed