फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पहले घर में लगा दी आग, नशा उतरा तो उड़े होश

Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
छप्पर से निकलती आग की लपटें। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तनाजा में शराब के नशे में धुत युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी और खुद भी वहीं बैठ गया। युवक को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। आग में नकदी समेत घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। नशेड़ी का गुरुवार सुबह जब नशा उतरा तो उसके होश उड़ गए। राख के ढेर में तब्दील हुए घर को देख वह फफक कर खूब रोया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव तनाजा निवासी विनोद पुत्र दाताराम शराब पीने का लती है। नशे में आए दिन घर और गांव में बवाल करता रहता है। बुधवार रात आठ बजे वह नशे की हालत में घर आया। उसने अपने ही घर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद खुद भी आग के बीच में खड़ा हो गया। चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। आग में पांच हजार की नकदी, कपड़े, अनाज, बिस्तर व घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। नशा उतरने पर घर जला देख उसके होश फाख्ता हो गए। वह फफक फफक कर रोने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed