फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

ट्रैफिक प्लान फेल: बाजार में उमड़ी भीड़, जाम में फंसे रहे लोग

Fri, 06 Nov 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
खोया बाजार में लगा जाम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दिवाली नजदीक आते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी करने दुकानों में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही संकटा देवी चौराहा, खोया मंडी, सदर रोड और खपरैल बाजार में भारी भीड़भाड़ रही। जिला महिला अस्पताल रोड पर सड़क के किनारे दोनों ओर कार, ई-रिक्शा आदि वाहन बेतरतीब तरह से होने के कारण ट्रैफिक रेंगता नजर आया। यह स्थिति तब है जब ट्रैफिक पुलिस यातायात माह मना रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 10.20 बजे से ही जिला महिला अस्पताल रोड पर एक नहीं कई कारें रोज की तरह चालकों ने दोनों ओर खड़ी कर दीं। इसके अलावा आड़े-तिरछे ई-रिक्शा होने के कारण पूरे दिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। छोटे और बड़े वाहन कई बार जाम में फंसे। इस मार्ग से अफसरों के भी वाहन निकले, लेकिन किसी ने कोई सुधि नहीं ली। इससे लोग परेशान नजर आए। यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए।
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण, पार्किंग स्थल नहीं, इसलिए जाम
रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में जिला महिला अस्पताल रोड पर जाम लगा रहता है। क्योंकि पार्किंग न होने के कारण चालक सड़क पर दोनों ओर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे रोड संकरी हो जाती है। लोग दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी
सीओ सिटी एसएन तिवारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापारियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। व्यापारी दुकान के सामने रोड पर वाहनों को खड़ा न करने दें। सड़कों पर खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस चालान कर लगातार कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed