लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शुक्रवार को एलआरपी चौराहा स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर में ऋण वितरण शिविर लगा। इसमें नगर पालिका में पंजीकृत 150 पटरी दुकानदारों को सहायक महाप्रबंधक ने ऋण के चेक दिए।
इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पटरी दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की। इसके तहत मिलने वाले ऋण से पटरी दुकानदारों को काम धंधा बढ़ाने में बेहतर सहयोग मिलेगा। उन्होंने एक पटरी दुकानदारों को ऋण का चेक दिया। शिविर में पांच लोगों को गृह, दो को कार, चार लोगों को वेतन और 150 पटरी दुकानदारों को स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृत कर चेक दिए गए। मुख्य शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, उप मंडल प्रमुख मोहर सिंह मीणा, प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद