{"_id":"5f91cc558ebc3e9b861cabbc","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4243382130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस की घोषणा से केंद्रीय कर्मचारी खुश, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस की घोषणा से केंद्रीय कर्मचारी खुश, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। केंद्रीय कर्मियों को दिवाली से पहले सरकार ने बोनस की घोषणा कर उन्हें काफी राहत दी है। इससे जहां सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, वहीं त्योहार पर लोगों को सामान की खरीददारी में काफी सुविधा होगी। केंद्रीय कर्मियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। कर्मचारियों को जो बोनस मिलेगा, वह पैसा बाजार में आएगा। इससे बाजार में माल की मांग बढ़ेगी। इससे कारोबार गति पकड़ेगा।
मालूम हो कि कैबिनेट मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। इससेे सरकारी खजाने पर 3737 करोड़ का बोझ आएगा। सरकार ने यह फैसला इसलिए किया कि कर्मचारी त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा खर्च करें। सरकार का मानना है कि मध्यम वर्ग के हाथ में पैसा जाने से बाजार में मांग बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। बोनस दिए जाने की घोषणा से केंद्रीय कर्मचारियों ने अपनी खुशी व्यक्त की।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस किसी पुरस्कार से कम नहीं है। रेल विभाग जनता से सीधी जुड़ी हुई सेवा है। सरकार से आग्रह है कि रेल की व्यवस्थाएं और बढ़ाई जाएं, कर्मचारियों की भर्ती की जाए। अन्य भत्तों में कटौती न की जाए।
विज्ञापन
-अरविंद कुमार, स्टेशन अधीक्षक, गोला
लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस दिए जाने से खुशी है। इसका असर सुस्त अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देगा।
-हरीशंकर त्रिवेदी, एपीएम, डाकघर गोला