{"_id":"5f3aa9948ebc3e3ce727561e","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4165217152","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोहाना नदी से आई बाढ़ के भरे पानी में कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। वह चारा लेने खेतों की ओर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में बीते दिनों भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी के उफनाने से पानी का सैलाब भर गया था। दो दिनों से पानी कम पड़ रहा है। गांव गंगानगर निवासी नीरज ने बताया कि भाई सूरज कुमार (31) रविवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर गया था। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन की। तलाश के दौरान उसका गांव से कुछ दूरी पर गहरे पानी में शव उतराता हुआ मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस दिलाते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।