{"_id":"5f26e27e8ebc3e63be762f5d","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4149300102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र रक्षक सेनानी की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र रक्षक सेनानी की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवर । क्षेत्र के गांव रसूलपुर तफज्जुल हुसैन निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी चंद्रभामा (70) वर्ष पत्नी स्वर्गीय नरायनलाल का बीमारी के कारण शनिवार की रात एक बजे निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार गांव में किया गया । प्रशासन की ओर से तहसीलदार विकास धर दुबे और सीओ प्रदीप कुमार यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की । पुलिस ने सलामी दी। मुखाग्नि जयेष्ठ पुत्र कमलेश कुमार ने दी । लोकतंत्र रक्षक सेनानी चंद्रभामा आपातकाल में जेल गईं थी। उनके दो पुत्र कमलेश कुमार, दिनेश कुमार, पुत्री कांति देवी, विद्यावती, आरती देवी और पौत्र पौत्रियां है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
अंतिम संस्कार के समय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, कई लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के समय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, कई लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।