{"_id":"5f2446778ebc3e63ab02bbd6","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4147174102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धार में नाव पलटी, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धार में नाव पलटी, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ में शारदा नदी के उफान से हाहाकार मचा है। रास्ते जलमग्न हैं। फसलें डूबी हैं। खतरों के बीच नाव से लोग आते जाते हैं। तटबंध पार करते समय शुक्रवार को एक नाव पानी में पलट गई, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने सभी को सकुशल बचा लिया।
शुक्रवार सुबह दस बजे मिलपुरवा शारदा तटबंध से करीब 12 लोग नाव से खगई पुरवा गांव जा रहे थे। नाव में महिलाएं और कुछ बच्चे भी सवार थे। नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के बैठने से थोड़ी दूर पर नाव हिचकोले खाने लगी। बीच धार में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। इससे लोगों में चीख पुकार मच गई। चार लोग किसी तरह तैर कर निकल आये। वहीं हादसा देख तटबंध पर मौजूद तैरने वालों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी मे छलांग लगा दी। पानी की तेज धार को चीरते हुए खगईपुरवा गांव के सुनील कुमार, सुमित, चंद्रिका पाल, अच्छे, राजकुमार, श्रीधर, कपिल पाल, विनोद कुमार और राकेश कुमार आदि लोगों को बचा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव को आने जाने के लिए सिर्फ एक छोटी नाव मिली थी। वो भी आज डूब गई। बाढ़ की वजह से रास्ते डूबे हैं। बाहर निकलने के लिए नाव ही विकल्प है।