{"_id":"5f19bb118ebc3e63bb10a2a6","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly413764298","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर को बंद मिला मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर को बंद मिला मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
ढखेरवा। लबेदपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गर्भवती महिला का प्रसव कराने के मामले को संज्ञान में लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार को छापा मारा, लेकिन मेडिकल संचालक को इसकी पहले ही भनक लग गई और वह दुकान बंद कर भाग गया।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बिंजहा भटपुरवा निवासी पाकेश कुमार की पत्नी पिंकी को सीएचसी रमियाबहेड़ से लबेदपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले जाया गया। वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक ने कई इंजेक्शन लगाकर उसका प्रसव कराया था। इस दौरान बच्चे की मौत हो गई और प्रसूता की हालत बिगड़ गई थी। किसी तरह से उसे महेवागंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उसकी हालत में सुधार हो गया। पाकेश ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। सुनील कुमार ने बताया कि उस मेडिकल का लाइसेंस नहीं है उसकी जांच करने के लिए गए थे। वहां पर मेडिकल स्टोर बंद मिला।