फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बिजली का झटका, लोगों की उड़ाई नींद

Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही जनपद में बिजली का संकट गहराने लगा है। शहर समेत गांवों में भी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद, सलेमपुर कोन में शनिवार की रात आठ बजे से बिजली ने लोगों को रुलाना शुरू किया, जिसके बाद रात भर ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज का सिलसिला चलता रहा। गर्मी और उमस से लोग बिलबिलाते रहे, जिससे रात की नींद ही उड़ गई। रविवार की सुबह भी यही हाल रहा, जिससे लोगों को सुबह पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

छाउछ स्थित उपकेंद्र की क्षमता 103 एमवीए है, जिससे शहर समेत बेहजम और ओयल उपकेंद्रों को बिजली सप्लाई की जाती है। उपकेंद्र में 40 और 63 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिन पर 15 से 20 मेगावाट अतिरिक्त ओवरलोड पड़ रहा हैै। वहीं मोहल्लों में घरों में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मरों का भी ओवरलोड से बुरा हाल हो रहा है। मोहल्ला नौरंगाबाद में रखा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन शनिवार की रात को यह भी हांफने लगा। बिजली की बार-बार ट्रिपिंग होने के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई, जिससे नौरंगाबाद समेत सलेमपुर कोन, गंगोत्रीनगर कालोनी के 500 से अधिक घर प्रभावित हुए। बिजली की आंख-मिचौनी रात भर जारी रही। इसकी शिकायत के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने ट्रिपिंग की समस्या दूर नहीं की। इससे रात भर लोगों को गर्मी और उमस के मारे नींद नहीं आई। दूसरे दिन रविवार को भी दोपहर तक बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोगों को राहत नहीं मिली, जिससे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा क्योंकि लो-वोल्टेज से मोटर ही नहीं चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed