फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

न्याय न मिलता देख पीड़िता ने दी खुदकुशी की धमकी

Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। वन विभाग के अफसरों की अलग ही महिमा है, बकाया पारिश्रमिक दिलाने के लिए डीएम के आदेश भी बेअसर रहे। पारिश्रमिक की मांग करते हुए वनकर्मी की मौत हो चुकी है। भुगतान के लिए हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया मगर, फिर भी पारिश्रमिक न मिलता देख अब वनकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी पंक्षी देवी के पति जितेंद्र अवस्थी वन विभाग में दैनिक संविदा कर्मी था। जुलाई 2015 से वेतन न मिलने पर जितेंद्र ने अगस्त-2018 में डीएम से शिकायत की। वन विभाग के अधिकारियों ने बजट न होना बताकार डीएम के निर्देश को भी तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन

वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने के दौरान आठ अप्रैल 2019 जितेंद्र अवस्थी की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद पंक्षी देवी पारिश्रमिक के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने लगी। मगर, हर बार अधिकारी अनसुना करते रहे। मजबूरन पंक्षी देवी ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने 27 फरवरी को दो माह में वेतन देने के लिए डीएम एवं डीएफओ को निर्देश दिए। पंक्षी देवी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 मार्च को डीएम ने भी वन विभाग को निर्देशित किया। मगर वन विभाग के अधिकारियों ने भुगतान आज तक नहीं किया। पीड़िता ने सीएम को पत्र लिखकर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए डीएफओ को निर्देशित किया था। भुगतान हुआ कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed