{"_id":"5f0b392d8ebc3e63ce24919f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4125002137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों समेत तीन की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों समेत तीन की डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खरी) शारदा नदी से निकले नाले में नहाते समय गांव पसियनपुरवा निवासी दो सगे भाइयों अजय (10) और अंशुल (8) डूब गए। उधर थाना ईसानगर क्षेत्र में बकरी चराने गया 10 साल का बालक घाघरा नदी में पैर फिसलने से डूब गया। हादसे में तीनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव बरामद कर लिए हैं।
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर शारदा नदी से निकले नाले पर गांव वैबहा के निकट पुलिया बनी है। रविवार को पड़ोसी गांव पसियनपुरवा मजरा मटेहनी निवासी अशोक भार्गव के पुत्र अजय और अंशुल पुलिया के निकट नाले में नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। राहगीरों ने परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पिता अशोक भार्गव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वाले जब तक ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकालते, इससे पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर निरीक्षक (अपराध) गौरीशंकर पाल मौके पर पहुंचे। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।
धौरहरा/खमरिया। थाना ईसानगर के गांव शिवपुर निवासी सलीम का 10 वर्षीय पुत्र अनस घाघरा बंधे पर बकरी चराने गया था। तभी बंधे से ही उसका पैर फिसल गया और नीचे नदी के गहरे पानी मे गिरकर डूब गया। आस पड़ोस के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। आनन फानन में काफी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे और उसकी खोजबीन की। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत मेें निकालकर परिजन पीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धौरहरा एसडीएम एस सुधाकरन का कहना है कि दो बच्चों के डूबकर मौत होने की सूचना मिली है। मौके पर जा रहा हूं, जो भी सुसंगत होगी, वह सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
नाले में बने गहरे गड्ढों से गई बच्चों की जान
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर शारदा नाला पर बनी वैबहा पुलिया से आसपास के लोगों ने करीब डेढ़ माह पहले अवैध रूप से जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की है, जिससे नाले में 30 से 40 फुट तक गहरे गड्ढे हैं। आशंका है कि पानी में नहाते समय बच्चे इन्हीं गड्ढों में फंस गए और दोनों की जान चली गई।