फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सीतापुर में मिला शारदा नदी में कूदे विकास का शव

Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित ऐरा पुल से शारदा नदी में छलांग लगाने वाले विकास रस्तोगी का शव सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र से बरामद हो गया। मौके पर पहुंची खमरिया चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कसबा खमरिया निवासी विकास रस्तोगी उर्फ विक्की (30) ने रविवार को ऐरा पुल पर पहुंचा। उसने बाइक खड़ी कर शारदा नदी में छलांग लगा दी थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। मंगलवार की सुबह शव सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र के गांव रमपुरवा के निकट शारदा नदी से निकले नाले में उतराता दिखाई दिया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान विकास के रूप में होने के बाद पुलिस को खबर की। सूचना पर पहुंचे खमरिया चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव मिलने से विकास के परिवार में चीखपुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed