{"_id":"5f00c3248ebc3e433d59995b","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4116072174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद उत्पादन की नई तकनीक के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद उत्पादन की नई तकनीक के बारे में बताया
विज्ञापन
पलिया ब्लॉक में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। ब्लॉक सभागार में प्रगतिशील किसान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीडीओ ने रोजगार एवं अर्थव्यवस्था के साथ कई बिंदुओं विचार विमर्श किया। जिसमें शहद उत्पादन की नवीन तकनीकी सहित कई जानकारियां दी गईं। इसके बाद ढाका प्राइमरी स्कूल में पौधरोपण किया गया।
सीडीओ अरविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में हाई वेल्यू कॉप्स, एरोमैटिक, मेडिसनल एवं हर्बल प्लांट, बी कीपिंग आदि को बढ़ावा देने तथा रोजगार एवं अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में लखनऊ से आए मधुमक्खी पालन सचिव निमित कुमार सिंह ने मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन की नवीन तकनीकी के बारे में बताया। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ डीके द्विवेदी ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से महिलाओं को औषधीय पौधों की पहचान एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल, पीलीभीत के विशेषज्ञ प्रो. आरके तिवारी ने आयुर्वेदिक औषधि एवं शासकीय योजना पर विचार व्यक्त किए। संचालन बीडीओ पलिया विनय कुमार मिश्र ने किया। बैठक में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, उपायुक्त स्व: रोजगार राजनाथ भगत, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि डॉ मुदित गुप्ता, बीईओ पलिया ओंकार सिंह के साथ ही जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला रोजगार सहायता अधिकारी के अलावा बीडीओ निघासन, बिजुआ, बांकेगंज आदि मौजूद रहे।