{"_id":"5ec95dab8ebc3e9050183177","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4068314123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी में दंडी स्वामी जदुनाथ का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी में दंडी स्वामी जदुनाथ का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। पारसनाथ धाम मढ़िया घाट आए दंडी स्वामी का शव गोमती नदी में उतराता मिला। परिवार वालों ने स्नान करते समय डूब कर मौत होने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
नन्ही कटघरा (सीतापुर) निवासी दंडी स्वामी जदुनाथ दर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को पारसनाथ धाम मढ़िया घाट आए थे। उन्होंने अमावस्या तक ठहरने की बाद साधु-संतों को बताई थी। शुक्रवार की सुबह दंडी स्वामी लापता हो गए। साधुओं ने उनकी तलाश की तो नदी के किनारे उनका बैग और डंडा मिला, लेकिन बाबा का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बाबा की तलाश शुरू की। शनिवार की दोपहर शव गोमती नदी में उतराता मिला। परिवार वालों के किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया है।