फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सभी ब्लॉकों में 24 घंटे काम करेंगे पेयजल कंट्रोल रूम

Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। गर्मियों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी ब्लॉकों में पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनमें तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आठ-आठ घंटे यानी 24 घंटे कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतें दर्ज करेंगे। इसके बाद शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर तुरंत निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉकों में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हीं के मोबाइल नंबर पर शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी। लखीमपुर ब्लॉक में सुबह 10 से शाम छह बजे तक मोबाइल नंबर 9795478396 पर, शाम छह बजे से रात दो बजे तक मोबाइल नंबर 6388636770, रात दो बजे से सुबह 10 बजे तक मोबाइल नंबर 7098162907 पर दर्ज की जाएंगी। बेहजम ब्लॉक में मोबाइल नंबर 8806554078 पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक, 9918460601 पर शाम छह से दो बजे तक और 9721434394 पर रात दो से सुबह 10 बजे तक शिकायतें दर्ज की जाएंगी। ऐसे ही फूलबेहड़ में मोबाइल नंबर 8601266269, 9918999358 और 9918391499 पर शिकायतें दर्ज होंगी। नकहा में मोबाइल नंबर 9889724751, 9721829679 और 9721105728 पर शिकायतें दर्ज की जाएंगी। कुंभी ब्लॉक में 9598803242, 9792155358 और 9418444387 पर शिकायतें दर्ज की जाएंगी। बांकेगंज में 9792124725, 7355972839 और 7078993060 शिकायतें दर्ज की जाएंगी। बिजुआ में 9648116032, 9919620998 और 8052083599 पर शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

मोहम्मदी में 8299010944, 9005783724 और 7221649867 पर शिकायतें दर्ज होंगी। पसगवां में 8400034340, 9936407830 और 8400199083 पर शिकायतें दर्ज होंगी। मितौली में 8948164008, 9598973543 और 7800794805 पर शिकायतें दर्ज होंगी। धौरहरा में 7080381974, 9565642347 और 8400236228 पर शिकायतें दर्ज होंगी। ईसानगर में 9984620778, 7800703059 और 9721428023 पर शिकायतें दर्ज होंगी। रमियाबेहड़ में 6392736790, 6306593935 और 9839587692 पर शिकायतें दर्ज होंगी। निघासन में 7800927195, 9721763373 और 9838895575 पर शिकायतें दर्ज होंगी। पलिया में 7906120228, 8630716618 और 7007157792 पर शिकायतें दर्ज होंगी। इन नंबरों पर दर्ज शिकायतें एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराई जाएंगी, जो मौके पर इनका निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम में 10 शिकायतें आई
लखीमपुर खीरी करीब एक सप्ताह पहले डीपीआरओ कार्यालय में खुले कंट्रोल में अब तक 10 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें लखीमपुर, गोला ब्लॉक से दो-दो शिकायतें दर्ज कराई गई, जबकि पलिया, बांकेगंज समेत अन्य ब्लॉकों से एक-एक शिकायत दर्ज कराई गई है। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आठ शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण अभी कराया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed