{"_id":"5ea8519e8ebc3e909664fc88","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly404131450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। बिजली गिरने से कक्षा पांच के छात्र की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
पुलिस चौकी उचौलिया के गांव वनकागांव निवासी राधेश्याम उर्फ हरिशंकर ने बताया कि पुत्र प्रेमशंकर (12) कक्षा पांच का छात्र था। वह मंगलवार को खेतों की ओर गया था। घर वापस आते समय बिजली गिरने से प्रेमशंकर की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। तहसीलदार विकासधर दुबे ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इस वजह से पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली दैवीय आपदा कोष से चार लाख रुपये की सहायता भी नहीं मिल पाएगी। संवाद