{"_id":"5e0b93da8ebc3e881043a5ed","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly390107855","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से महंगा हुआ रोडवेज की बसों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से महंगा हुआ रोडवेज की बसों का सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 पैसे पर प्रति किलोमीटर जेब करनी होगी ढीली
गोला का चार और लखनऊ का 14 रुपये बढ़ा किराया
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम ने नए साल पर किराया बढ़ाकर यात्रियों को जोर का झटका दिया है। रोडवेज ने किराये में दस पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की। जो मंगलवार रात से लागू हो गया। लखनऊ के लिए यात्रियों को 146 की जगह 160 और बरेली के लिए 196 की बजाय 216 रुपये टिकट के देने होेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक जनवरी से रोडवेज की सभी बसों के किराये में बढ़ोतरी कर दी है। इससे यात्रियों को आज यानी बुधवार से सफर के दौरान बढ़ा हुआ किराया देना होगा। रोडवेज ने दस पैसे पर किलोमीटर का इजाफा किया है।
स्टाप किमी. किराया= पहले अब
हरगांव 22 24 26
सीतापुर 48 52 57
सिधौली 83 88 96
कैसरबाग 135 146 160
गोला 39 40 44
मोहम्मदी 72 74 81
शाहजहांपुर 105 111 122
बरेली 195 196 216
नोट- किराये की लिस्ट लखीमपुर खीरी से संबंधित बस अड्डों तक का है
निगम की ओर से किराये में दस पैसे पर प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। आदेश लागू कर दिया गया है। हालांकि आदेश की कापी अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। बढ़ा हुआ किराया मंगलवार रात 12 बजे से लागू होगा। इसके ऑनलाइन होने के बाद टिकट मशीनें सिर्फ अपडेट करनी होंगी।- एसपी सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो