फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

नए वर्ष पर सौगात: पुलिस वाहनों को कार्ड से मिलेगा तेल

Wed, 01 Jan 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जिले में कंपनी के किसी भी पंप पर ले सकेंगे तेल
विज्ञापन

निर्धारित तेल पूरा होने पर खुद लॉक हो जाएगा कार्ड
लखीमपुर खीरी। नए साल के मौके पर पुलिस महकमे को नई सौगात मिली है। अब सरकारी जीपों में तेल भरवाने के लिए थाना प्रभारियों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। एक तेल कंपनी की ओर से स्पीड कार्ड खीरी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। जिससे थाना प्रभारी अब इसी तेल कंपनी के पेट्रोल पंप से कार्ड स्वैप कर निर्धारित मात्रा में तेल वाहनों में भरवा सकेंगे।
पिछले साल जिले की कई पुलिस चौकियों को सरकारी वाहन दिए गए। विभाग थाने की सरकारी जीप को महीने में दो सौ लीटर डीजल देता है। इसी तरह चौकी की जीप को 150 लीटर डीजल व बाइकों के लिए 30 लीटर पेट्रोल की मात्रा निर्धारित है लेकिन थाना बड़ा होने के कारण वाहनों की खुराक 15 दिन में ही खत्म हो जाती है। इससे थाना प्रभारियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। थानों और चौकियों के वाहनों को डीजल के लिए पर्ची दी जाती थी। तब वाहनों को डीजल मिलता था, लेकिन अब एक तेल कंपनी ने एटीएम कार्ड की तरह ही एक स्पीड कार्ड जारी किया है। जिस पर एसपी यूपी पुलिस खीरी अंकित है। इस कार्ड में चिप भी लगी है और यह कार्ड सभी छह, चार पहिया व दो पहिया वाहनों को उपलब्ध कराए गए हैं। जिस कंपनी ने स्पीड कार्ड जारी किए है, उस कंपनी के किसी भी पेट्रोप पंप पर जाकर चालक सरकारी गाड़ी में निर्धारित सीमा तक ही डीजल व पेट्रोल भरवा सकेंगे।
विज्ञापन

स्वत: लॉक हो जाएगा कार्ड
एसआईएमटी पवन सिंह ने बताया कि जब वाहन चालक निर्धारित मात्रा में डीजल व पेट्रोल प्राप्त कर लेगा तब कार्ड स्वत: ही लॉक हो जाएगा। फिर यह कार्ड अगले महीने में स्वत: ही चालू होगा और माह में चालक कार्ड में निर्धारित मात्रा से अधिक तेल नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को मिलने वाले तेल पर एक नजर
थाना की जीप 200 लीटर डीजल प्रति माह
पुलिस चौकी की जीप 150 लीटर डीजल प्रति माह
सरकारी बाइक 30 लीटर पेट्रोल प्रति माह
सभी वाहनों को एक-एक स्पीड कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। पहली जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। इस व्यवस्था से काफी सहूलियत मिलेगी।
पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed