{"_id":"5e07830d8ebc3e87bc069e89","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly389827694","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। छाउछ स्थित बिजलीघर में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग के चलते चौथे दिन भी बिजली कटौती का दौर जारी रहा। सुबह से ही आधे-आधे घंटे बाद कटौती किए जाने से लोग पानी की किल्लत से भी जूझे। इसके अलावा ब्लोअर और रूम हीटर न चल पाने से लोगों को कड़ाके की ठंड में राहत नहीं मिली। हालांकि शाम 5.10 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 63 एमवीए ट्रांसफार्मर से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों पर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। इससे रविवार से लोगों को बिजली कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
शनिवार को सुबह से कई मोहल्लों में बिजली सप्लाई आधे-आधे घंटे बाद जाती रही। इससे लोगों को सुबह के समय नहाने के लिए ताजा पानी नहीं मिल सका, क्योंकि बिजली न होने से मोटर नहीं चले। हालांकि विभाग ने पहले ही मरम्मत कार्य के बारे में शहरवासियों को सूचना दे दी थी। फिर भी अचानक कटौती होने से लोगों का शेड्यूल गड़बड़ाता रहा। अधिशासी अभियंता (पारेषण) रामानंद ने बताया कि पूर्व घोषणा के मुताबिक ही शनिवार की शाम पांच बजे तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर लिया गया। इसके बाद 5.10 बजे से ट्रांसफार्मर ने काम चालू कर दिया। इससे पहले शहर में करीब दो से तीन घंटे कटौती की गई। उन्होंने बताया कि अब रात में कटौती नहीं होगी, जिसके बाद रविवार से बिजली आपूर्ति निर्बाध पूर्व की भांति लोगों को मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र बेहजम और फरधान की सप्लाई रविवार को जोड़ी जाएगी। तब तक वहां पर नेरी और निघासन के बिजलीघरों से आपूर्ति की जा रही है।