{"_id":"5e04e1738ebc3e880968faad","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3895853189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पूर्व प्रधानों से होगी 7.78 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पूर्व प्रधानों से होगी 7.78 लाख की वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2011-12 में ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि के गबन मामले में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 7,78,978 रुपये की वसूली के लिए पांच पूर्व प्रधानों को नोटिस जारी किया है। डीएम ने गबन की गई धनराशि को 15 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय से धनराशि जमा न होने पर भू-राजस्व की भांति वसूली कराने की चेतावनी दी है।
डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत लेखा परीक्षा ऑडिट में वर्षों पुराने गबन के मामले पकड़े गए जिसमें निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत गंगाबेहड़ के पूर्व प्रधान जगदीश को ढाई लाख 15 हजार 820 रुपये, ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसिया के पूर्व प्रधान सुंदरलाल को 51,476 रुपये और इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मड़वा के प्रधान मालती प्रसाद पर 14,860 रुपये गबन का आरोप है। इसके अलावा बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलीगंज के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद को 70,904 रुपये और असौवा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश कुमार को 25,918 रुपये गबन करने का दोषी पाया गया है। इन पांचों पूर्व प्रधानों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत वसूली नोटिस जारी किया गया है।