फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

331 लेखपालों पर डीएम ने की कार्रवाई

Thu, 19 Dec 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। आठ सूत्री मांगों को लेकर नौ दिनों से कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कर रहे 373 में से 331 लेखपालों पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार की शाम को एस्मा के तहत कार्रवाई की है। शासन ने लेखपालों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए पांच दिन पहले ही एस्मा लागू कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को डीएम ने हड़ताली लेखपालों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने की अपील की थी, लेकिन बुधवार तक काम न लौटने के चलते डीएम ने 331 लेखपालों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सर्विस बुक में काम नहीं वेतन नहीं के आधार पर अनुपस्थिति की इंट्री करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद के कुल 405 लेखपालों में से 373 लेखपाल 10 दिसंबर से लगातार हड़ताल पर हैं। इससे तहसीलों में कामकाज बाधित होने पर प्रदेश सरकार ने एस्मा लागू किया था। इसके बावजूद लेखपाल काम पर नहीं लौटे। लिहाजा बुधवार को डीएम ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी। डीएम शैैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काम नहीं वेतन नहीं के आधार पर अभी 331 लेखपालों पर कार्रवाई की गई है। शेष 42 लेखपालों पर गुरुवार को कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दायरे में आए लेखपालों की सर्विस बुक में इस कार्रवाई की इंट्री होने से उनकी सर्विस ब्रेक मानी जाएगी। इससे इन लेखपालों को प्रमोशन आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed