{"_id":"5df7c8a68ebc3e87dd3c810c","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3882814174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड, दिन ढलते ही सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड, दिन ढलते ही सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर तराई में भी दिखने लगा है। सोमवार की शाम शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। जिस वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। जिससे बाजार में लकड़ी और कोयले की डिमांड बढ़ गई है।
सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा और लोगों ने धूप का आनंद लिया। दोपहर बाद शाम को अचानक शीतलहर चलने लगी, जिससे अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा भी नौ डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने से पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाता है। मौसम विशेषज्ञ जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन दो-तीन दिन तक शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा अभी और लुढ़केगा, जिससे ठिठुरन और ठंड बढ़ेगी।
झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ीं
शहर की सीमावर्ती इलाकों में बसे झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। रात में शीत लहर से राजापुर मंडी, निघासन रोड, नौरंगाबाद रोड पर स्थित झोपड़ियों में रहने वाले राम निवास, पप्पू, केशव, राम भरोसे आदि का कहना है कि दिन तो कट जाता लेकिन रात काटनी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
24 घंटे में तीन डिग्री पारा गिरने से गलन बढ़ी
मौसम विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो रविवार को न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस पर ही रहा लेकिन अधिकतम पारा 18 डिग्री से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जिससे गलन बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह कोहरा होने की संभावना प्रबल है। दिन में सर्द हवाएं रात में गलन बढ़ा देंगी।
रात में जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे डीएम
लखीमपुर खीरी। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार के देर रात नगर के विभिन्न स्थलों, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, संकटा देवी चौराहा आदि स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटा। इस दौरान एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद