फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

किसी भी फसल के अवशेष को खेत में न जलाएं: डीएम

Tue, 17 Dec 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बढ़ते प्रदूषण के चलते नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा करना सभी नागरिकों का दायित्व है। प्रदूषण को रोकने में जनता का भी सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतों में फसल से बचे हुए अवशेष को कदापि न जलाएं, जिससे प्रदूषण की मात्रा में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि गन्ने की पत्ती की खेत में ही मल्चिंग करने के लिए 154 ट्रेस मल्चर मशीनें जिले में मंगाई जा चुकी हैं। इसकी मदद से किसान पत्ती को खेत में ही खाद बना सकते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में धान की पराली के बाद अब गन्ना के अवशेष पत्ती को जलाने के मामले सामने आने पर चर्चा हुई। जनपद में कुल तीन लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती होती है, जो धान से कई गुना अधिक एरिया है। इसलिए प्रशासन को पराली के बाद गन्ने की पत्ती जलाए जाने की चिंता सताने लगी है। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि ट्रेस मल्चर मशीन से किसान गन्ने की पत्ती को खेत में नष्ट कर सकेंगे। इससे किसानों को ही फायदा होगा और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक 1800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की पत्ती की मल्चिंग की जा चुकी है। 33 रैटून मैनेजमेंट डिवाइस भी मंगाई जा चुकी हैं, जो सूखी पत्तियों की जुताई करके मिट्टी में मिला देगी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 497 किसानों को फसल अवशेष जलाने के कारण नोटिस दी गई है। कुल 23 लाख 50 हजार रुपये जुर्माना किया जा चुका है और 12 थानों में फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। इसके अलावा लापरवाही के कारण 56 राजस्व विभाग के, 15 कृषि विभाग के और 23 पुलिस विभाग के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल पंजीकृत किसानों को एम किसान पोर्टल से सूचना भी दी जा रही है। गन्ने की पत्तियों के निस्तारण की विधियां बताने के लिए 15 प्रचार वाहन चलाए जा रहे हैं। गन्ने की पत्ती को जलाने की सूचना दूरभाष नंबर 05872-252715, 05872-252879 और 8009022200 पर दर्ज कराई जा सकती है। डीएम ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में वह जनपद में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी राजकीय कर्मी अथवा सामान्य जनमानस के किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौकेे पर एसपी पूनम, एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद, जिला पशु चिकित्साधिकारी टीके तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनीमिया मुक्त भारत का पोस्टर लांच
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं में बढ़ते एनीमिया के प्रकोप से निपटने के लिए जनवरी से चलाए जाने वाले एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एनीमिया मुक्त भारत का पोस्टर लांच किया। एसीएमओ डॉ आरपी दीक्षित ने बताया कि जनवरी से अभियान चलाया जाएगा। इसमें छह से 19 वर्ष तक बालिकाओं और युवतियों को जागरूक किया जाएगा। मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए खान-पान की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आयरन की गोलियां बांटी जाती है, लेकिन इनका उपभोग नहीं किया जा रहा है। इसके लिए भी कैैंप के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। हीमोग्लोबिन की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
27 दिसंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
लखीमपुर खीरी। जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि आईटीआई में 27 दिसंबर 2019 को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें 20 कंपनियां साक्षात्कार कर बेरोजगार युवाओं का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर वैकेंसी की सूचना अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed