{"_id":"5debfc5c8ebc3e1ba9410305","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly387057235","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरे ट्रक से टूटा तार, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरे ट्रक से टूटा तार, बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं। गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक से पलिया-निघासन रोड पर एक बिजली का तार टूट गया। तार टूटते वक्त एक बाइक सवार उधर से गुजर रहा था। अचानक करंट लगने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक सवार और उनकी बहुु गंभीर रूप से घायल हो गए और दुर्घटना के दौरान उनका दो वर्षीय पोता बाल-बाल बच गया। घायलों को प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास निघासन रोड पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने बिजली का तार तोड़ दिया। तार के अचानक टूटने से भगवंतनगर गांव निवासी रामासरे (52) की बाइक तार की चपेट में आ गई। जो अपनी बहु चेतना और दो वर्षीय पोते निखिल को लेकर निघासन के बोटनपुरवा गांव से वापस आ रहे थे। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने तारों को हटाया तब जाकर सड़क पर दुर्घटना के दौरान लगा जाम खुल पाया।